RBI New Decision : आरबीआई ने लोगों को दी बड़ी राहत, अब यूपीआई पर मिलेगा बैंकों से सीधा लोन
आरबीआई बैंक ग्राहकों को राहत देने के लिए लगातार नए फैसले ले रहा है। इस बार का फैसले से देश के करोड़ों लोग प्रभावित होने वाले है। आरबीआई ने यूपीआई के माध्यम से ही बैंकों से लोन लेने की सुविधा की शुरुआत करने वाली है। यूपीआई क्रेडिट लाइन की सुविधा जल्द ही सभी बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए शुरू होने जा रही है।
इससे छोटे कर्ज लेने वाले लोगों को राहत मिलेगी। पहले क्रेडिट लाइन सुविधा कुछ बैंकों तक ही सीमित थी, लेकिन अब सभी बैंक इसमें शामिल हो जाएंगे। इसके लिए आरबीआइ ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस योजना शुरू होने से उपभोक्ताओं को कर्ज लेने के लिए बैंकों के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
बैंकों की योजना है कि छोटे-छोटे कर्ज सीधे यूपीआइ ऐप्स के जरिए ग्राहकों को तक पहुंचाई जाएं। क्रेडिट लाइन सुविधा एक तरह का लोन है, जो बैंकों की ओर से अपने ग्राहकों के लिए पहले से मंजूर होगा। इसमें क्रेडिट कार्ड की तरह ही ग्राहक को खर्च करने के लिए निश्चित रकम निर्धारित की जाएगी।
यहां भी कर सकेंगे पेमेंट
अब यूपीआइ के माध्यम क्रेडिट लाइन से न केवल दुकानों पर पेमेंट कर सकेंगे, बल्कि नगद निकालने, किसी को पैसे भेजने और छोटे दुकानदारों को पेमेंट करने का फीचर मिलेगा। पहले यूपीआइ पर क्रेडिट लाइन के जरिए केवल दुकानों पर ही पेमेंट होता था। अब लोन ओवरड्रफ्ट को यूपीआइ से लिंक करके इस्तेमाल किया जा सकेगा।
बैंक की ओर से पहले से अप्रूव क्रेडिट लाइन को यूपीआइ से लिंक कर सकते हैं और जरूरतों के हिसाब से इस्तेमाल कर बाद में री-पेमेंट कर सकते हैं। आरबीआई के इस फैसले से करोड़ों लोगों को सीधा लाभ मिलने वाला है और उनको घर बैठे ही लोन की सुविधा मिल जाएगी।

