Movie prime

बारामती विमान हादसा: प्रारंभिक जांच में कम दृश्यता और एयरस्ट्रिप की खामियां जिम्मेदार

 

RNE Network.

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ( एएआइबी ) ने प्रारंभिक जांच में बारामती विमान हादसे के लिए कम दृश्यता और एयरस्ट्रिप पर सुरक्षा संबंधी खामियों को प्रमुख कारण माना है।
 

इस हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार सहित 5 लोगों की मौत हो गयी थी। एएआइबी ने दुर्घटना के एक माह बाद शनिवार को जारी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में कहा है कि दुर्घटना के समय दृश्यता करीब 3 किमी थी। अंतरिम सुरक्षा सिफारिशों में एएआइबी ने छोटे एयरफील्ड पर सख्त नियामकीय निगरानी, उनके लाइसेंस की समीक्षा और लैंडिंग और मौसम संबंधी इंफ्रास्ट्रक्चर को तुरंत अपग्रेड करने की जरूरत बताई है।
 

विमान का कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर ( सीवीआर ) जलने के कारण डेमेज हुआ है, जिसका डेटा निकालने के लिए मैन्युफैक्चरर हनिवेल से तकनीकी मदद ली जा रही है। जांच में अंतरराष्ट्रीय सहयोग भी लिया जा रहा है। जांच के लिए बाहरी तकनीकी विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है। एएआइबी ने कहा है कि विस्तृत जांच अभी जारी है।

FROM AROUND THE WEB