Movie prime

8th Pay Commission में शिक्षकों की बेसिक सैलरी होगी 1.34 लाख रुपये! एसोसिएशन ने रखी यह मांग 

8th Pay Commission को लेकर कर्मचारी संगठन व एसोसिएशन से आयोग द्वारा सुझाव मांगे जा रहे है। जहां पर टीचर एसोसिएशन की तरफ से शिक्षकों की बैसिक सैलरी को लेकर डिमांड रखी गई है
 

8th Pay Commission को लेकर कर्मचारी संगठन व एसोसिएशन से आयोग द्वारा सुझाव मांगे जा रहे है। जहां पर टीचर एसोसिएशन की तरफ से शिक्षकों की बैसिक सैलरी को लेकर डिमांड रखी गई है। अगर आयोग इस डिमांड को मान लेता है तो शिक्षकों को भारी भरकम वेतन मिलने वाला है। इनमें सबसे बड़ी मांग एंट्री लेवल शिक्षकों (लेवल-6) की बेसिक सैलरी 1,34,500 रुपये करने की मांग रखी गई है। वहीं लेवल 1 कर्मचारियों का वेतन 50,000 से 60,000 रुपये तक करने की मांग रखी गई है। 

फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग

सैलरी बढ़ाने के लिए फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 2.62 से 3.83 तक करने का प्रस्ताव है। फिटमेंट फैक्टर वही होता है, जिससे नई सैलरी तय होती है। अगर यह बढ़ता है, तो कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल आ सकता है। इसके साथ ही सालाना इंक्रीमेंट 3% से बढ़ाकर 6-7% करने की मांग है।

DA को बेसिक में जोड़ने की बात

एक अहम मांग यह भी है कि जब महंगाई भत्ता (DA) 50% तक पहुंच जाए, तो उसे बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाए। इससे कुल सैलरी बढ़ेगी और रिटायरमेंट के फायदे भी ज्यादा मिलेंगे।

HRA और अन्य भत्तों में बढ़ोतरी

शिक्षक संगठनों ने HRA को 12%, 24% और 36% तक करने का सुझाव दिया है। साथ ही ट्रांसपोर्ट अलाउंस को बेसिक सैलरी का 12-15% करने और कम से कम 9,000 रुपये तय करने की मांग है। बच्चों की शिक्षा भत्ता को 2,800 रुपये से बढ़ाकर 7,000 रुपये मंथली करने का प्रस्ताव भी दिया गया है।

डिजिटल अलाउंस और छुट्टियों की मांग

आज के समय को देखते हुए 2,000 रुपये का डिजिटल अलाउंस देने की मांग की गई है। इसके अलावा छुट्टियों में भी बदलाव का सुझाव है, जैसे 14 कैजुअल लीव, 30 अर्जित अवकाश और 20 मेडिकल लीव। रिटायरमेंट के समय 400 दिन की लीव एन्कैशमेंट की भी मांग है।

बोनस और मेडिकल सुविधा

कर्मचारियों ने न्यूनतम बोनस 27,640 रुपये करने और ग्रुप इंश्योरेंस को 2 करोड़ रुपये तक बढ़ाने की मांग की है। साथ ही 100% कैशलेस मेडिकल सुविधा देने का प्रस्ताव भी शामिल है।

प्रमोशन और रिटायरमेंट में बदलाव

प्रमोशन सिस्टम को तेज करने के लिए हर 6 साल में प्रमोशन देने की मांग की गई है। TGT से PGT बनने का समय भी घटाकर 6-7 साल करने की बात कही गई है। इसके अलावा ग्रेच्युटी लिमिट को 50 लाख रुपये करने और रिटायरमेंट की उम्र 65 साल करने का सुझाव दिया गया है।

FROM AROUND THE WEB