Movie prime

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेल मंत्री ने दी है इस नई ट्रेन की जानकारी, जल्द होगा रूट का ऐलान

 

RNE Network.

रेल यात्रियों के लिए खुश खबर है। रेलवे जल्दी ही उनके लिए एक विशेष स्लीपर ट्रेन की शुरुआत कर रहा है। जिसकी जानकारी स्वयं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है।
 

ट्रेन में सफर करने वालों के लिए यह अच्छी खबर है। वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत के बाद अब पटरी पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भी दौड़ती नजर आयेगी। गुजरात के भाव नगर में रविवार को एक कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सितम्बर में शुरू होगी। हालांकि यह किस रूट पर चलेगी इस बारे में अभी उन्होंने कुछ नहीं बताया है।

FROM AROUND THE WEB