Movie prime

Bihar New CM : बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इतनी संपत्ति के मालिक, परिवार की यह स्थिति 

सम्राट चौधरी की इतनी नेट वर्थ (Samrat Chaudhary Net Worth) के मालिक 

 

बिहार में पहली बार भाजपा को मुख्यमंत्री का पद मिला है। भाजपा के विधायक सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से बिहार का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है और उनको विधायक दल का नेता चुना गया है। 

इसके साथ ही स्पष्ट हो गया है कि बिहार में बनने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नयी सरकार में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभालेंगे।
पटना स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक के समापन के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि निवर्तमान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन निवर्तमान मंत्री दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय ने किया।

सम्राट चौधरी की इतनी नेट वर्थ (Samrat Chaudhary Net Worth) कितनी है।

सम्राट चौधरी मुंगेर की तारापुर सीट से चुनाव जीत कर विधानसभा आए थे। नॉमिनेशन फाइल करते समय उन्होंने अपनी संपत्ति के खुलासे के आधार पर उनकी नेटवर्थ करीब 11.34 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

उनके और उनके परिवार के पास कुल 1,71,550 रुपये की नकदी, जबकि अलग-अलग बैंक अकाउंटमें करीब 27 लाख रुपये जमा हैं।

इसके अलावा पति-पत्नी के पास करीब 40 लाख रुपये कीमत का सोना है।

शेयर, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड में उन्होंने करीब 32 लाख रुपये, जबकि इंश्योरेंस पॉलिसी में 10 लाख रुपये लगाए हैं।

सम्राट चौधरी के पीपीएफ खाते में भी 10 लाख रुपये जमा है।

उनके ऊपर किसी भी प्रकार की कोई देनदारी नहीं है। सम्राट चौधरी के नाम पर एक बोलेरो नियो कार है, जिसकी कीमत 7 लाख रुपये के आसपास है।

अचल संपत्ति पर नजर डालें, तो सम्राट चौधरी के पास मुंगेर के तारापुर, मानिकपुर और खजपुरा में 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की खेती और गैर-खेती योग्य जमीन है।
पत्नी के नाम पर 50 लाख रुपये की खेती की जमीन है और पटना में 58 लाख रुपये कीमत की कॉमर्शियल बिल्डिंग भी है।

 

बिहार में बीजेपी को मिला पहला सीएम

बिहार की राजनीति में यह पहली बार होगा, जब भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री (सम्राट चौधरी) सत्ता संभालेगा। नई एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल या अगले 6 महीने के भीतर होने की संभावना है।
नई सरकार के गठन को लेकर राजधानी पटना में भाजपा और जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधायकों के बीच बैठकें हुई, जिनमें नेता का नाम तय किया गया। माना जा रहा है कि नए सीएम के शपथ कार्यक्रम (पटना के गांधी मैदान) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं।

सम्राट चौधरी की पत्नी कौन? Who is Samrat Choudhary's wife?

सम्राट चौधरी की पत्नी का नाम ममता कुमारी है। वो एक वकील हैं।

सम्राट चौधरी के कितने बच्चे? How many children does Samrat Choudhary have?
सम्राट चौधरी के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। बेटे का नाम प्रणय चौधरी और बेटी का नाम चारू प्रिया है।

सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर Samrat Choudhary's Political Journey

सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर बिहार की बदलती राजनीति के साथ लगातार आगे बढ़ता रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1990 के दशक के अंत में की और वर्ष 1999 में पहली बार बिहार सरकार में कृषि मंत्री बनकर राज्य की राजनीति में मजबूत पहचान बनाई। इसके बाद वर्ष 2000 में वे राजद के टिकट पर परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए और क्षेत्रीय स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत की।

सम्राट चौधरी ने 2010 में एक बार फिर परबत्ता से जीत हासिल की और उसी वर्ष बिहार विधानसभा में विपक्ष के मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) की जिम्मेदारी भी संभाली। वर्ष 2014 में तत्कालीन राज्यपाल D. Y. Patil ने उन्हें बिहार विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किया। इसी दौरान वे जीतन राम मांझी की सरकार में शहरी विकास एवं आवास मंत्री भी बने।

राजनीतिक परिस्थितियों के बदलने के साथ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा और वर्ष 2018 में भाजपा की बिहार इकाई के उपाध्यक्ष बनाए गए। इसके बाद 2020 में वे विधान परिषद के सदस्य चुने गए और 2021 में नीतीश सरकार में पंचायती राज मंत्री की जिम्मेदारी संभाली।

वर्ष 2022 में वे विधान परिषद में विपक्ष के नेता बने, जबकि 2023 में उन्हें भाजपा की बिहार इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अंततः 2024 में वे भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए और राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर बिहार के उपमुख्यमंत्री बने। आज वो बिहार का सीएम बनने जा रहा हैं।

FROM AROUND THE WEB