Movie prime

Bizzare News : जिसे शव समझ के मोर्चरी में रखा, वह नंगे बदन सड़क पर भागा!

 
RNE Network, Madhya Pradesh.
 जरा सोचिए, अगर मुर्दाघर में रखा ‘शव’ अचानक उठकर बैठ जाए… और फिर नग्न अवस्था में दौड़ता हुआ बाहर निकल आए तो..!!! स्वाभाविक है कि इस कल्पना से ही हैरानी के साथ डर महसूस होता है। वास्तविकता यह है कि यह कल्पना नहीं है वरन मध्य प्रदेश के गुना जिला अस्पताल में कुछ ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।
दरअसल एक 20 वर्षीय युवक को जहरीला पदार्थ खाने के बाद अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। लेकिन असली चौंकाने वाली घटना तो इसके बाद हुई।
मुर्दाघर की ठंडी टेबल पर पड़े युवक को अचानक होश आ गया। चारों तरफ लाशें, सन्नाटा और खुद को नग्न अवस्था में देखकर वह बुरी तरह घबरा गया। उसे लगा कि अब उसका पोस्टमॉर्टम होने वाला है। जान बचाने की घबराहट में वह तुरंत उठ खड़ा हुआ और बिना कुछ सोचे-समझे सीधे मोर्चरी से बाहर भाग पड़ा।
जैसे ही नग्न अवस्था में एक ‘शव’ को भागते देखा, वहां मौजूद लोगों की रूह कांप गई। कुछ लोग डर के मारे पीछे हट गए, तो कुछ ने इसे भूतिया घटना समझ लिया। अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और हर कोई इस अजीब नजारे को देखकर सन्न रह गया।
बाद में परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को संभाला गया। युवक का आरोप है कि डॉक्टरों ने बिना ठीक से जांच किए उसे मृत घोषित कर दिया था।
यह घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां एक ओर लोग इसे किसी फिल्मी सीन जैसा बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर यह मामला अस्पताल की गंभीर लापरवाही की कहानी भी बयां कर रहा है। भले ही इसे कुदरत का करिश्मा कह दिया जाए लेकिन मूल रूप से यह डॉक्टर्स की बड़ी चूक है।

FROM AROUND THE WEB