Wheat MSP : गेहूं के समर्थन मूल्य से ऊपर 40 रुपये बोनस मिलेगा, सरकार ने की घोषणा
गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये पर 40 रुपये बोनस देगी सरकार, 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीद
किसानों को केंद्र सरकार द्वारा गेहूं के निर्धारित किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर राज्य सरकार द्वारा 40 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बोनस दिया जाएगा। यह घोषणा मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से की गई है। सरकार के इस फैसले से गेहूं का उत्पादन करने वाले लाखों किसानों को मिलने वाला है।
केंद्र सरकार की तरफ से गेहूं का समर्थन मूल्य यानी एमएसपी 2585 रुपये निर्धारित किया गया है, लेकिन मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से प्रति क्विंटल 40 रुपये बोनस देने की घोषणा की गई है। ऐसे में मध्यप्रदेश में गेहूं का उत्पादन करने वाले किसानों की गेहूं 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी।
पंजीयन करने वाले किसानों को मिलेगा लाभ
मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से गेहूं का पंजीयन करने की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। हाल ही में सरकार की तरफ से गेहूं का पंजीयन करने के लिए तिथि को बढ़ाया है। मध्यप्रदेश में पहले गेहूं की फसल का पंजीयन करन के लिए 7 मार्च निर्धारित किया था, लेकिन अब भी काफी किसान गेहूं का पंजीयन करने से बचे हुए है।
ऐसे में सरकार की तरफ से गेहूं का पंजीयन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 10 मार्च कर दिया है। ऐसे में पंजीयन करने वाले किसानों को मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से प्रति क्विंटल 40 रुपये में बोनस दिया जाएगा। हालांकि सरकार की तरफ से पंजीयन की तिथि की समय सीमा किसान संगठनों की मांग पर की गई है।
निश्शुल्क और सशुल्क दोनों विकल्प
किसानों की सुविधा के लिए प्रशासन ने पंजीयन की निश्शुल्क और शुल्क दोनों व्यवस्थाएं की हैं। सहकारी सोसायटियों में किसानों का पंजीयन निश्शुल्क किया जा रहा है, जबकि कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर निर्धारित शुल्क देकर पंजीयन कराया जा सकता है। इसके अलावा किसान मोबाइल ऐप के माध्यम से भी स्वयं पंजीयन कर सकते हैं।

