Movie prime

CBSE Class 12 Result : सीबीएसई की 12वीं कक्षा के परिणाम को लेकर आया अपडेट, इस तारीख को होगा जारी 

CBSE Result 2026 12th : किसी विषय में प्राप्त अंकों से संतुष्ट न होने पर करवा सकेंगे पुनर्मूल्यांकन

 

CBSE Class 12 Result : सीबीएसई के 12वीं कक्षा के परिणाम को लेकर अपडेट आया है। सीबीएसई की तरफ से दसवीं कक्षा का परिणाम पहले ही जारी किया जा चुका है। अब 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी परिणाम का इंतजार कर रहे है। इस बार 12वीं की सीबीएसई की परीक्षा में 18.5 लाख स्टूडेंट्स बैठे थे। ऐसे में अगली कक्षा में दाखिला के लिए विद्यार्थी परिणाम का इंतजार कर रहे है। इसी बीच में 12वीं कक्षा के परिणाम को लेकर अपडेट आया है।

जहां पर सामने आया कि इस बार सीबीएसई की 12वीं कक्षा का परिणाम 30 अप्रैल को जारी होने की प्रबल संभावना है। आपको बता दे कि सीबीएसई बोर्ड  द्वारा 12th कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। नतीजों की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और Digilocker की साइट digilocker.gov.in पर की जाएगी।

छात्र रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके रिजल्ट चेक करने के साथ ही मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर सकेंगे। इस बार 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक करवाया गया था।

CBSE Class 12 Result 2026 Date: अगर हो जाएं फेल, तो इस तरीके से हो पाएंगे पास

अगर कोई छात्र सीबीएसई 12th में फेल हो जाता है तो भी उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसे स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड की ओर से सप्लीमेंट्री एग्जाम/ विशेष परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसके लिए आवेदन नतीजे आने के बाद लिए जायेंगे। छात्र आवेदन करके सप्लीमेंट्री परीक्षा में भाग ले सकेंगे और एग्जाम पास करके अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।

CBSE Result 2026 12th : किसी विषय में प्राप्त अंकों से संतुष्ट न होने पर करवा सकेंगे पुनर्मूल्यांकन
अगर कोई छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद किसी विषय में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे तो वे कॉपी को रीचेक करवा सकेंगे। इसके लिए आवेदन नतीजे आने के बाद लिए जायेंगे।

FROM AROUND THE WEB