Movie prime

CBSE Exam : सीबीएसई ने सात देशों में जारी किया सर्कुलर, परीक्षा की स्थगित

सीबीएसई की परीक्षा पर युद्ध का पड़ा असर 

 

अमेरिका-इजराइल सहित पश्चिमी एशिया के देशों संग ईरान के बीच युद्ध इतना भयानक मोड़ में आ चुका है कि थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस युद्ध का असर अब तेजी से देखने को मिल रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सात देशों जिनमें बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और सात अमीरातों में सर्कुलर जारी कर दो मार्च को होने वाली 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। नई समय सारिणी बाद में जारी की जाएगी।

सोमवार को 10वीं कक्षा का पेपर हिंदी विषय का था। जबकि 12वीं कक्षा का उर्दू, संस्कृत, कर्नाटक, म्यूजिक, कथक, उर्दू कोर, फ्रंट आफिस आपरेशन, इंश्योरेंस व इलेक्ट्रिकल टेक्नोलाजी विषय की परीक्षा होनी थी। साथ ही स्पष्ट किया है कि तीन मार्च को उपरोक्त बोर्ड के आला कमान मीटिंग करेंगे, जिसमें अगला पेपर पांच मार्च को होने वाली परीक्षा पर मंथन किया जाएगा कि उपरोक्त देशों में सीबीएसई की ओर से जारी रहेगी या नहीं। परीक्षार्थियों को हिदायतें जारी की है कि वे वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

सीबीएसई  पंचकूला के क्षेत्रीय अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि  सीबीएसई ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और 7 अमीरातों में सर्कुलर जारी किया है। जिसमें दो मार्च को होने वाली परीक्षा को स्थगित करने के आदेश दिए है। मंगलवार को रिव्यू मीटिंग में फैसला लिया जाएगा कि पांच मार्च को होने वाली परीक्षा होगी या नहीं।

FROM AROUND THE WEB