Movie prime

Cbse Exam : सीबीएसई ने 10वीं कक्षा के परीक्षा का शेड्यूल जारी, 20 तक करें आवेदन

 

सीबीएसई ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने के बाद अब मई में होने वाली सेकेंड बोर्ड परीक्षा को लेकर भी शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए होगी, जो अपने अंकों में सुधार करवाना चाहते हैं या कंपार्टमेंट श्रेणी में हैं।

बोर्ड के अनुसार, सेकेंड एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्रों को लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) जमा करनी होगी और निर्धारित समय में फीस भरनी होगी। बिना लेट फीस के आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। वहीं, इस बार छात्रों को विषयों में बदलाव और विकल्प चुनने की भी सुविधा दी गई है। स्टैंडर्ड मैथ्स लेने वाले छात्र अब बेसिक मैथ्स चुन सकते हैं। बेसिक मैथ्स वाले छात्र स्टैंडर्ड मैथ्स का विकल्प ले सकते हैं।

छात्र अधिकतम 3 विषयों (विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाएं) में अंक सुधार सकते हैं। यदि कोई छात्र फीस भरने के बाद परीक्षा में शामिल नहीं होता है तो उसका मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम ही अंतिम माना जाएगा। जिन छात्रों का नाम पहले ही जमा हो चुका है, वे परीक्षा फीस भर सकते हैं। नाम वापस ले सकते हैं या विषयों में बदलाव कर सकते हैं।

3 चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया

20 अप्रैल तक छात्र बिना अतिरिक्त शुल्क फीस जमा कर सकते हैं। 20 अप्रैल तक ही स्कूलों को छात्रों का एलओसी डेटा फाइनल कर बोर्ड पोर्टल पर अपलोड करना होगा। 21 से 22 अप्रैल तक जो छात्र या स्कूल तय समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएंगे, उन्हें 2 हजार रुपए लेट फीस के साथ अंतिम मौका मिलेगा।

FROM AROUND THE WEB