Movie prime

दाऊद की पुश्तैनी संपत्तियों को आखिर मिला खरीदार

 

RNE Network.

अंडरवर्ल्ड के भगोड़े डॉन दाऊद की संपत्तियों को सरकार ने भले ही कब्जे में कर लिया मगर उनको अभी तक बेचा ही नहीं जा सका। क्योंकि इन संपत्तियों को कोई खरीदने वाला सामने ही नहीं आ रहा था। काफी प्रयास लंबे समय से किये जा रहे थे।
 

अब इस मामले में राहत की एक बड़ी खबर आई है। रत्नागिरी की दाऊद की संपत्तियों को लेकर यह राहत की खबर है। भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की पुश्तैनी जमीनों को आखिरकार खरीदार मिल गये है। संपत्तियां दाऊद की मां के नाम दर्ज थी। सरकार ने खरीदारों की पहचान उजागर नहीं करते हुए बताया कि 5  मार्च की नीलामी में 2 लोगों ने चार कृषि भूखंड खरीदे।

FROM AROUND THE WEB