New Rail Line : केंद्र सरकार ने दी 134 किलोमीटर लंबी डबल नई रेल लाइन को मंजूरी, 284 गांव की होगी कनेक्टिविटी, किसानों पर होगी नोटों की बारिश
New Rail Line को बिछाने के लिए केंद्र सरकार ने 20,667 करोड़ रुपये किए मंजूर
केंद्र सरकार ने जनता को नई रेल लाइन (New Rail Line) की मंजूरी दी है। इस नई रेल लाइन पर 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ने वाली है। केंद्र सरकार की तरफ से नई सेमी हाई स्पीड रेल लाइन को मंजूरी देकर इसके लिए राशि जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में अहमदाबाद-धोलेरा सेमी हाई-स्पीड नई रेल परियोजना को मंजूरी दे दी।
यह रेल लाइन 134 किलोमीटर लंबी होगी और इस रेल प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 20,667 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से मंजूरी दे दी है। इस नए रेल प्रोजेक्ट को पूरी तरह से स्वदेशी तकनीकी से तैयार किया जाएगा और अगले 5 साल में नई डबल रेल लाइन का प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। इसके बाद अहमदाबाद-धोलेरा के बीच में 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन चलेगी। भारत को पहली बार ऐसा रेल कॉरिडोर मिलेगा, जो बुलेट ट्रेन से कम खर्चीला लेकिन मौजूदा ट्रेनों से ज्यादा तेज होगा।
नई रेल लाइन से औद्योगिक क्षेत्र की बदलेगी तस्वीर
केंद्र सरकार द्वारा अहमदाबाद-धोलेरा के बीच में 134 किलोमीटर लंबी नई डबल रेल लाइन के बनने के बाद गुजरात में औद्योगिक क्षेत्र को नए पंख लगने वाले है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस रेल लाइन से जहां यात्रियों का सफर तेज होगा, वहीं गुजरात में नई औद्योगिक क्रांति को आगे बढ़ाने का काम करेगा। यह क्षेत्र देश के नक्शे पर नया काम करेगा।
34 मिनट में पूरा हो जाएगा रेल लाइन का पूरा सफर
रेलवे विभाग के अनुसार अहमदाबाद-धोलेरा के बीच में बनने वाली नई रेल लाइन का सफर 34 मिनट में ही पूरा हो जाएगा। 200 किलोमीटर की स्पीड से चलने वाली नई ट्रेन के बाद अहमदाबाद के सरखेज से धोलेरा तक का सफर महज 34 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। जबकि अगर रोड मार्ग से सफर की बात की जाए तो इसमें कई घंटे लग जाते है।
दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का अहम हिस्सा होगी नई रेल लाइन
अहमदाबाद-धोलेरा के बीच में बनने वाली नई रेल लाइन दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को नया रुप देगी। उन्होंने बताया कि इस रेल लाइन पर चलने वाली ट्रेन का डिजाइन 220 किलोमीटर की स्पीड किया गया है, लेकिन रेलवे लाइन को 200 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली है। इस रेल लाइन पर चलने वाली ट्रेन देश की पहली सबसे स्पीड से चलने वाली ट्रेन होगी। धोलेरा स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन को सरकार एक ग्रीनफील्ड स्मार्ट इंडस्ट्रियल सिटी के रूप में विकसित कर रही है।
284 गांव जुड़ जाएंगे रेल व एयरपोर्ट से सीधे
अहमदाबाद-धोलेरा के बीच बनने वाली नई रेल लाइन गांवों से होकर निकलेगी। इसके लिए 284 गांवों के अंदर से सर्वे किया गया है। जहां पर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा और किसानों को इसके बदले में मोटा मुआवजा दिया जाएगा। इसलिए किसानों पर नोटों की बारिश होने वाली है। रेलवे प्रोजेक्ट के तहत यह नई रेल लाइन 284 गांवों की कनेक्टिविटी होने वाली है। इसके लिए इन गांवों की रेल, एयरपोर्ट व औद्योगिक नगरी से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होने वाले है।

