Udyogini Scheme 2025 : केंद्र सरकार ने गरीब महिलाओं की कर दी मौज, उद्योगिनी योजना के तहत देगी तीन लाख तक का लोन
केंद्र सरकार ने उद्योगिनी योजना 2025 को और सशक्त रूप में पेश किया है। इस योजना के तहत गरीब महिलाएं बिना किसी गारंटी (कोलैटरल) के 3 लाख रुपए तक का लोन ले सकती हैं। इसमें 30 प्रतिशत तक सब्सिडी भी दी जा रही है। इसका मतलब है कि अगर कोई महिला 3 लाख रुपए का लोन लेती है, तो उसे इस राशि पर सरकार की ओर से महत्वपूर्ण वित्तीय राहत भी मिलेगी।
यह योजना खासतौर पर उन महिलाओं के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनके पास बैंक गारंटी देने की सुविधा नहीं है। महिलाएं इस योजना से अपने छोटे व्यवसाय जैसे ब्यूटी पार्लर, सिलाई-कढ़ाई, किराना दुकान, डेयरी या अन्य छोटे उद्योग आसानी से शुरू कर सकती हैं।
उद्योगिनी योजना का कौन ले सकता है लाभ
महिला की उम्र 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पिछला लोन डिफॉल्ट नहीं किया हो।
परिवार की वार्षिक आय सालाना आय 1.50 लाख से कम होनी चाहिए। दिव्यांगो-विधवाओं के लिए आय की सीमा तय नहीं
प्राथमिकता ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को।
उद्योगिनी योजना के लिए आवेदन कैसे करें
महिलाएं इस योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
ऑनलाइन : आधिकारिक पोर्टल myscheme.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकती हैं।
ऑफलाइन : नजदीकी बैंक या कार्यालय में आवेदन।

