Movie prime

Domestic Gas : घरेलू गैस सिलेंडर के नियमों को बदला, अब इतने दिन में बुक होगा सिलेंडर 

 

आम आदमी की रसोई का बजट एक बार फिर बिगड़ने वाला है। 11 माह बाद गैस कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है।

शहर के उपभोक्ताओं के लिए यह दोहरा झटका है, क्योंकि अब न केवल सिलेंडर महंगा मिलेगा, बल्कि दोबारा बुकिंग के लिए भी लंबा इंतजार करना होगा। अब तक लोग कभी भी सिलेंडर ले सकते थे लेकिन अब बुकिंग के लिए कंपनियों ने सिस्टम में ही बदलाव कर दिया है। अब आप पहले की तरह जल्दी सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे। पहले जो बुकिंग सीमा 21 दिन थी, उसे बढ़ाकर अब 25 दिन कर दिया गया है। यानी अब एक सिलेंडर खत्म होने के बाद दूसरे के लिए आपको कम से कम 25 दिन का गैप रखना होगा।

इस बढ़ोत्तरी और बुकिंग की सीमा बढ़ाए जाने के पीछे गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि इरान और इजरायल के बीच चल रहा युद्ध माना जा रहा है। इसके साथ-साथ कमर्शियल सिलेंडर पर भी 144 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण हिसार के अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेश संदलाना ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की सरकार पर तीखा प्रहार किया।


बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि मोदी सरकार के शासन में महंगाई लगातार बढ़ रही है और इसका सबसे बड़ा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में 60 रुपये और व्यावसायिक एलपीजी में 115 रुपये की बढ़ोतरी से आम परिवार और छोटे व्यापारियों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ा है। राजेश संदलाना ने कहा कि आज आम परिवार के लिए रोजमर्रा की रसोई चलाना भी कठिन हो गया है।

जानिए, पहले और अब गैस के रेट

घरेलू सिलेंडर (14.2 केजी)
पुराना रेट : 873.00 रुपये
नया रेट: 933.00 रुपये,

कमर्शियल सिलेंडर (19 केजी)

पुराना रेट : 1,807.00 रुपये
नया रेट: 1,951.00 रुपये

FROM AROUND THE WEB