UPSC Result : सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री देश के टॉपर
वेबसाइट पर जारी हुई मेरिट लिस्ट
RNE New Delhi.
देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल UPSC Civil Services Examination का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग ने जारी कर दिया। इस वर्ष परीक्षा में राजस्थान के कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है।
आयोग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार इस परीक्षा के माध्यम से कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं में नियुक्त किया जाएगा।
यूपीएससी के अनुसार इस परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी, जबकि इसमें सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा 22 से 31 अगस्त 2025 के बीच कराई गई। इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम परिणाम घोषित किया गया।
UPSC CSE 2025 – एक नजर में :
कुल चयनित उम्मीदवार : 958
* सामान्य वर्ग : 317
* ईडब्ल्यूएस : 104
* ओबीसी : 306
* एससी : 158
* एसटी : 73
* प्रारंभिक परीक्षा : 25 मई 2025
* मुख्य परीक्षा : 22–31 अगस्त 2025
UPSC Result ये हैं Top-20 :
1. अनुज अग्निहोत्री
2. राजेश्वरी सुवे एम
3. आकांश ढुल
4. राघव झुनझुनवाला
5. ईशान भटनागर
6. ज़िनिया अरोड़ा
7. ए आर राजा मोहिद्दीन
8. पक्षल सेक्रेटरी
9. आस्था जैन
10. उज्ज्वल प्रियांक
11. यशस्वी राज वर्धन
12. अक्षित भारद्वाज
13. अनन्या शर्मा
14. सुरभि यादव
15. सिमरनदीप कौर
16. मोनिका श्रीवास्तव
17. चितवन जैन
18. श्रुति आर
19. निसार दिशांत अमृतलाल
20. रवि राज

