Movie prime

कर्नल सोनाराम का निधन : पोस्ट लिखी "मैं स्वस्थ हूँ" और थोड़ी देर बाद निधन!

 

RNE Jaisalmer-NewDelhi. 
 

चार बार सांसद और विधायक रहे राजस्थान के कद्दावर नेता कर्नल सोनाराम बिश्नोई का दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में निधन हो गया। बुधवार को दिल्ली में उनकी तबीयत बिगड़ गई और सीने में दर्द होने लगा। इसके बाद खुद की गाड़ी से ही अपोलो हॉस्पिटल गए। वहां उनका ऑपरेशन हुआ और खुद को स्वस्थ बताते हुए पोस्ट की। इस पोस्ट के कुछ ही देर बाद बुधवार देर रात उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार जैसलमेर के मोहनगढ़ में शुक्रवार को होगा।
s

जानिए कौन थे कर्नल सोनाराम :
 

कर्नल सोनाराम चौधरी 1966 में भारतीय सेना में शामिल हुए। उन्होंने 1971 के युद्ध में योगदान दिया था। वर्ष 1994 में वीआरएस लिया और राजनीति में शामिल हो गए। वे 4 बार सांसद और 1 बार बायतु विधायक रह चुके हैं। परिवार में उनकी पत्नी विमला चौधरी और एक पुत्र डॉ. रमन चौधरी हैं।
s

03 बार कांग्रेस, 01 बार भाजपा से सांसद : 
 

कर्नल सोनाराम चौधरी 1996, 1998 और 1999 में बाड़मेर-जैसलमेर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर लोकसभा पहुंचे। वे 2004 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के मानवेंद्र सिंह से हार गए। बाद में कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें वरिष्ठ भाजपा नेता जसवंत सिंह की जगह बाड़मेर से भाजपा का उम्मीदवार घोषित किया गया और उन्होंने 2014 का चुनाव जीता।

FROM AROUND THE WEB