Abhishek Sharma viral video : क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की मंदिर में चोरी हो गई चप्पल, वीडियो हुआ वायरल
Abhishek Sharma मथुरा के वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे
Abhishek Sharma : भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी एवं आईपीएल में सनराइजर्स हैदाराबाद के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा मथुरा के वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे। वृंदावन दर्शन के दौरान क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को बुरा अनुभव हुआ। उनकी के अनुभव की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गई। हालांकि घटना उस समय हुई जब अभिषेक शर्मा अपनी मां के साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर के अंदर चले गए।
जब दर्शन करने वापस आए तो उनकी चप्पल ही गायब मिली। इस दौरान क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के चेहरे पर चप्पल गायब होने का गुस्सा साफ झलक रहा था। हालांकि अभिषेक शर्मा को वहां पर देखकर उनके फैन मिलने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा बलों ने स्थिति को कंट्रोल रखा। चप्पल गायब होने की सूचना मंदिर प्रबंधक कमेटी के पास पहुंची तो वह तुरंत वहां पर पहुंचे। जहां पर अभिषेक शर्मा अपनी चप्पल की तलाश कर रहे थे। आपको बता दे कि अभिषेक शर्मा अपनी मां के साथ मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। भगवान के दर्शन के बाद जब वह मंदिर से बाहर निकले तो उन्हें वहां अपनी चप्पल नजर नहीं आई।
अभिषेक शर्मा का चप्पल चोरी, वीडियो हुआ वायरल
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की चप्पल चोरी होने का वीडिया तेजी से वायरल हुआ। चप्पल चोरी के बाद अभिषेक शर्मा द्वारा उनकी तलाश करने की वीडियों को किसी श्रद्धालु ने वीडियो बना ली और उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उनकी यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो IPL के दौरान का है या पहले का है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक ओपनर मंदिर के बाहर यहां-वहां अपनी चप्पल खोज रहे हैं। वीडियो बनाने वाले फैंन की कमेंट्री से पूरे वाकये के बारे में समझा जा सकता है। वीडियो बनाने वाले शख्स की आवाज सुना जा सकता है, जिसमें वह कह रहे हैं कि 'देखो भाई अभिषेक शर्मा मंदिर में दर्शन करने गए और बाहर आए तो उनकी चप्पल गायब हो गई।'
वीडियो में शख्स यह भी कहता सुना जा सकता है कि यहां बहुत सारे चप्पल हैं लेकिन अभिषेक शर्मा और उनकी माता जी की चप्पल मिल नहीं रही है। इसके साथ ही वीडियो बनाने वाले शख्स ने यह भी बोला कि हो सकता है कि भीड़ ज्यादा होने की वजह से उनकी चप्पल इधर-उधर हो गई हो। आप देख पाएंगे कि भारतीय बल्लेबाज गुस्से में लाल नजर आ रहे हैं। अभिषेक शर्मा के IPL 2026 के परफॉर्मेंस की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 7 मुकाबलों में 323 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक धमाकेदार 135 रनों की पारी भी खेली है।

