Movie prime

क्रिकेटर यश को मिली कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक, एक महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का लगाया है आरोप

 

RNE Network.

क्रिकेटर यश दयाल को एक गम्भीर मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। युवा क्रिकेटर यश आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से खेलते है। उन पर यौन शोषण का आरोप लगा था। उस मामले में कोर्ट से उनको राहत मिली है।
 

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्रिकेटर यश दयाल की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। उनके खिलाफ एक महिला ने शादी का झांसा देकर  5 साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने कहा, किसी महिला को इस तरह 5 साल तक मूर्ख नहीं बनाया जा सकता। कोर्ट ने यश की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी।