Cylinder Blast in Goa: नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास, 23 शव मिले, अभी तलाश जारी
RNE Network Panji, Goa.
गोवा से दर्दनाक खबर आई है। यहां एक नाइट क्लब में भीषण आग लगी है। पूरी बिल्डिंग आग का गोला बन गई। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। अब 23 23 शव मिले हैं। कई गंभीर है। बिल्डिंग में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

देर रात हुए इस भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मौके पर पहुंच गए। पीएम नरेन्द्र मोदी ने सीएम सावंत से फोन पर बात कर हादसे की जानकारी ली और इस पर दुख जताया।
आग आधी रात के बाद अर्पोरा गांव में स्थित लोकप्रिय पार्टी स्थल 'बर्च बाय रोमियो लेन' में लगी। यह नाइटक्लब पिछले साल ही खुला था।

मरने वालों में ज्यादातर क्लब के रसोई कर्मचारी थे, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। मृतकों में तीन से चार पर्यटक भी बताए जा रहे हैं।
यहां के बीजेपी एमएलए:
माइकल लोबो ने बताया कि सभी 23 शवों को बरामद कर बांबोलिम स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

गोवा के पुलिस प्रमुख आलोक कुमार नेबताया कि आग सिलेंडर फटने से लगी। मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि आग लगने का कारण सिलेंडर का फटना था। उन्होंने कहा कि 23 में से तीन लोगों की मौत जलने से हुई, जबकि बाकी की मौत दम घुटने से हुई।

