Movie prime

मूल वेतन में डीए व डीआर का विलय नहीं होगा, केंद्रीय कर्मचारियों को संसद सत्र के पहले दिन ही सरकार का बड़ा झटका

 

RNE Network.

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। इस झटके से केंद्र सरकार के 49 लाख कर्मचारी व 65 लाख पेंशनर प्रभावित होंगे। इन लोगों को केंद्र सरकार के एक निर्णय से बड़ा झटका लगा है।
 

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में बताया कि वर्तमान में मूल वेतन पर मौजूद महंगाई भत्ते के विलय के सम्बंध में केंद्र सरकार के पास ऐसा कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। 
 

आंनद भदौरिया ने एक सवाल पूछा था कि इन कर्मचारियों को दिया गया डीए / डीआर वास्तविक समय खुदरा महंगाई के हिसाब से नहीं है। यदि हां, तो इसका ब्यौरा क्या है। इस सवाल के जवाब में सरकार का यह पक्ष सामने आया है। उसको लेकर केंद्रीय कर्मचारियों में सुगबुगाहट शुरू हो गयी है।

FROM AROUND THE WEB