Movie prime

Jewar Airport : जेवर एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए इंडिगो की रोजाना 2 फ्लाइट, बुकिंग भी शुरू

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अमृतसर, धर्मशाला की फ्लाइट भी शुरू होगी
 

दिल्ली-एनसीआर के तीसरे और उत्तर प्रदेश के नए गेटवे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानों का शुरुआत 15 जून से होने जा रही है। इंडिगो शुरुआती नेटवर्क में चंडीगढ़-नोएडा के बीच 2 सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। शेड्यूल के मुताबिक यह फ्लाइट्स 1 जुलाई से शुरू होंगी। इससे ट्राईसिटी से दिल्ली-नोएडा जाने वाले यात्रियों के लिए विकल्प बढ़ेंगे। वहीं, अमृतसर और धर्मशाला को भी शेड्यूल में प्रमुखता से शामिल किया गया है। इंडिगो ने इनकी बुकिंग कंपनी वेबसाइट और ऐप पर शुरू कर दी है।

चंडीगढ़-नोएडा फ्लाइट

नोएडा से सुबह 06:15 बजे उड़कर 07:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी (6ई 7655)
चंडीगढ़ से सुबह 07:40 बजे उड़कर 08:45 बजे नोएडा पहुंचेगी (6ई 7656)

शाम की फ्लाइट

नोएडा से शाम 6:30 बजे रवाना होकर शाम 7:35 बजे चंडीगढ़ लैंड होगी।
चंडीगढ़ से शाम 7:55 बजे उड़ान भरकर 9:00 बजे नोएडा पहुंचेगी।

15 जून से नोएडा-अमृतसर की डायरेक्ट फ्लाइट

नोएडा से सुबह 10:10 बजे उड़ान भरेगी, 11:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
अमृतसर से दोपहर 12:15 बजे उड़ान भरेगी, 1:20 बजे नोएडा पहुंचेगी।

जुलाई से धर्मशाला-नोएडा डायरेक्ट फ्लाइट 

नोएडा से सुबह 09:55 बजे उड़ान भरेगी, सुबह 11:40 बजे धर्मशाला पहुंचेगी।
धर्मशाला से दोपहर 12:00 बजे उड़ान भरेगी, 1:40 बजे नोएडा पहुंचेगी।

नोएडा से नई दिल्ली के सफर के 2 घंटे बचेंगे

ट्रैवल एजेंट वनीत शर्मा ने बताया कि अभी यात्री नोएडा से दिल्ली आकर चंडीगढ़ की फ्लाइट लेते हैं। इसमें करीब 2 घंटे लगते हैं। यह समय बचेगा, इतनी देर में यात्री चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे।

FROM AROUND THE WEB