Movie prime

Delhi-Dehradun Express : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस से इन क्षेत्रों में जमीन के रेटों में आएगा 30 प्रतिशत का बूम 

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण के बाद सफर मात्र 2 घंटे का बच जाएगा 

 

दिल्ली से देहरादून एक्सप्रेस वे की मंगलवार से शुरुआत हो गई। अब दिल्ली से देहरादून का सफर मात्र दो घंटे में तय हो जाएगा। ऐसे में जहां पर दिल्ली से देहरादून की दूरी कम हो गई है और हाईवे से वाहन फर्राटा भरते हुए नजर आएंगे। दिल्ली से देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण के बाद जमीन के रेटों में भी बूम आने वाला है। जहां पर जमीन की कीमतों में कई-कई गुना बढ़ने वाली है।

इस एक्सप्रेस वे के निर्माण के बाद जहां पर औद्याेगिक क्षेत्र की विस्तार होगा, वहीं घर खरीदने व निवेश करने वालों के लिए मौका बढ़ रहा है। आज हम आपको दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेस वे से किन क्षेत्र में जमीन पर बूम आने वाला है, उसके बारे में जानकारी देंगे। इस 213 किमी लंबे एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर करीब 2 घंटे में पूरा हो सकेगा। इससे आसपास के इलाकों में रहने और निवेश करने की डिमांड तेजी से बढ़ने लगी है।

रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म मैजिक ब्रिक के मुताबिक इस एक्सप्रेसवे के आसपास प्रॉपर्टी की कीमतों में आने वाले समय में 15% से 30% तक बढ़ोतरी हो सकती है। खासकर दिल्ली-NCR से सटे इलाके जैसे गाजियाबाद, बागपत, बरौत, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर निवेश के लिए हॉटस्पॉट बन रहे हैं। अभी बागपत जैसे इलाकों में जमीन थोड़ी सस्ती है, इसलिए यहां भविष्य में ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना है।

छोटे शहर बन सकते हैं नये मौके

एक्सप्रेसवे के आसपास के शहर जैसे सहारनपुर भी तेजी से उभर रहे हैं। यहां लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउस और कमर्शियल प्रॉपर्टी की मांग बढ़ सकती है। बेहतर कनेक्टिविटी के कारण कारोबार आसान होगा और नए बिजनेस के मौके बनेंगे, जिससे लोकल प्रॉपर्टी की कीमतों को भी सपोर्ट मिलेगा।

देहरादून में बढ़ रही सेकंड होम की मांग

उत्तराखंड की तरफ, खासकर देहरादून के आसपास प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। लोग अब यहां हॉलिडे होम और विला खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार सेकंड होम की मांग में करीब 43% तक बढ़ोतरी देखी गई है। बेहतर कनेक्टिविटी, साफ वातावरण और शांत लाइफस्टाइल इसकी बड़ी वजह हैं।

FROM AROUND THE WEB