Movie prime

दिल्ली - गोवा फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, इंडिगो विमान का इंजन फेल, इस कारण इमरजेंसी लैंडिंग

 

RNE Network.

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को बुधवार रात एक इंजन फेल होने के कारण मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
 

प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद पायलट ने रात करीब 9.25 बजे हवाई यातायात नियंत्रण को आपातकालीन स्थिति की सूचना दी थी। इसके बाद विमान की रात करीब 9.42 बजे सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। 
 

विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार विमान का एक इंजन मिड -एयर में फेल हो गया था, जिसके बाद पायलट ने तुरंत सूचित किया और मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। रात 9.25 बजे आपातकालीन अलार्म बजाए जाने के बाद, हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकालीन प्रोटोकोल लागू किये गए। फायर टेंडर और एम्बुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया था। विमान रात 9. 42 बजे मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया।