Movie prime

 Dharmendra passes away : 89 साल की उम्र में धर्मेन्द्र का निधन, बीमारी से जूझ रहे थे 

देशभर में शोक, कुछ दिन पहले फैली थी मौत की अफवाह

 

RNE Mumbai.
Bollywood के ही मैन धर्मेंद्र का सोमवार दोपहर 89 साल की उम्र में निधन हो गया।  एक्टर का निधन उनके 90वें बर्थडे से पहले हुआ है। वह 8 दिसंबर 2025 को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे।

आज धर्मेन्द्र के घर एक एंबुलेंस पहुंची थी, जिसके बाद से उनके फैंस को एक बार फिर टेंशन होने लगी थी, क्योंकि इससे पहले एक्टर की मौत की अफवाह फैली थी।  हाल ही में एक्टर की तबीयत खराब होने के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वह 11 दिनों तक आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे और इस बीच एक्टर के निधन की अफवाह भी फैली थी। इस अफवाह पर दिग्गज अभिनेता पूरा परिवार गुस्सा गया था।

सांस लेने में परेशानी के बाद बिगड़ी थी हालात 

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर, 2025 को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां पर ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में दाखिल रहने के दौरान सांस लेने में दिक्कत हो गई थी। 10 नवंबर उनकी तबीयत गंभीर हो गई। जहां पर बोलने में सक्षम नहीं थे, इसलिए परिवार के सभी लोग अस्पताल में पहुंच गए थे। इसी दौरान अफवाह फैल गई थी कि उनका निधन हो गया।

बाद में धर्मेंद्र के परिवार ने सोशल मीडिया पर चली खबरों का खंडन किया था और इस तरह की अफवाह फैलाने पर रोष जताया था। इसके बाद उसकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के कहने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। उसके बाद परिवार के लोग घर पर ही उनका इलाज करवा रहे थे, लेकिन सोमवार दोपहर एक बजे उनका निधन की सूचना मिलते ही उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई।

 

Bollywood के ही मैन धर्मेंद्र का

इसका पता चलते ही उनके आवास के बाहर भीड़ जुटनी शुरू हो गई और पुलिस भी भारी मात्रा में लगा दी गई। मुंबई के श्मसान घाट पर भी पुलिस बल को तैनात किया गया है। जहां पर उनकी बेटी ईशा दयोल भी श्मसान घाट में पहुंची। उनकी पत्नी हेमा मालिनी, बेटा सनी देओल, बेटी ईशा देओल, भतीजा करण देओल और राजवीर देओल, अभय देओल घर पहुंच गए। 

 

 

FROM AROUND THE WEB