Movie prime

आरएसएस बैठक में शिक्षा पर मंथन, नये विकल्पों पर भी हुई बात

 

RNE Network.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आरएसएस ) ने देश की शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलावों पर जोर दिया है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भारतीय दृष्टि से शिक्षा दिए जाने की वकालत की है।
 

केरल के कोच्चि स्थित आदिशंकरा निलयम में चल रही चार दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन बैठक में शिक्षा क्षेत्र में कार्य कर रहे संघ से जुड़े संगठनों ने शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलावों पर मंथन किया। 
 

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हम सब जिस शिक्षा से निकले है वह शिक्षा औपनिवेशिक प्रभाव से ग्रस्त थी। अब भारतीय दृष्टि के आधार पर नए विकल्प देने की आवश्यकता है, तो हमे स्वयं को वैसा तैयार करने की भी जरूरत है। 
 

संघ ने शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय सभी संगठनों के बीच समन्वय पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि समन्वय का दायरा व्यक्ति से विश्व तक का होता है, हमें सबके साथ परस्पर मिलकर चलना है। इसके लिए धैर्य चाहिए, दूसरों को समझने का स्वभाव चाहिए, अपनापन चाहिए। समन्वय से ही संगठन का विस्तार होता है।