Donald J. Trump ईरान के साथ संघर्ष पर अमेरिका को संबोधित करेंगे
RNE Network.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका को आज संबोधित करने वाले हैं। ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
व्हाइट हाउस के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप बुधवार रात (भारत में गुरुवार सुबह) देश को संबोधित करेंगे और मौजूदा हालात पर अहम जानकारी देंगे। ईरान जंग के बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिना लेविट ने इस संबोधन की घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ईरान को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट देने के लिए राष्ट्र को संबोधित करेंगे। ईरान जंग के बीच यह पहली बार है, जब डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
ट्रंप के बयान से शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल :
दो सत्रों की गिरावट के बाद बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी देखने को मिली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान को लेकर दिए गए बयान के बाद निवेशकों का भरोसा लौटा और बाजार में भारी तेजी दर्ज की गई।
शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 2000 अंक से अधिक उछल गया जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 600 अंक से ज्यादा चढ़ा। सुबह 9:37 बजे सेंसेक्स 1625.44 अंक (2.26%) की तेजी के साथ 73,572.99 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 500.80 अंक (2.24%) बढ़कर 22,832.20 पर पहुंच गया।
इस तेजी से निवेशकों की संपत्ति में भी बड़ा इजाफा हुआ। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 10 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 425 लाख करोड़ रुपये हो गया।

