Movie prime

Donkey Rear : गधे पालने पर केंद्र सरकार देगी 50 लाख रुपये, ऐसे करें आवेदन 

देश मेंं गधों की कमी देखते हुए सरकार ने चलाई योजना 

 

देश में गधों को पालने वाले लोगों के लिए स्पेशल स्कीम लेकर आई। जहां पर गधों का पालन करने वाले पालक को केंद्र सरकार की तरफ से 50 लाख रुपये तक देगी। इसके लिए सरकार की तरफ से नियम बनाया है कि इस दौरान केवल स्वदेशी गधों का पालन करना होगा। इस दौरान गधा पालक को कम से कम 50 मादा व 5 नर गधों का पालन करना होगा।

सरकार की तरफ से लागू की गई स्कीम के लिए आनलाइन आवेदन भी मांगे जा रहे है। सरकार की तरफ से यह कदम देश में घट रही गधों की संख्या को देखते हुए उठाया गया है। केंद्र सरकार राष्ट्रीय पशुधन मिशन (एनएलएम) के तहत गधे पालन को लेकर 50 लाख रुपये दे रही है। इसके साथ ही अगर कोई राज्य गधों के संरक्षण को लेकर काम कर रहा है। उसे केंद्र सरकार की ओर से मदद दी जाएगी।

इस जानवर के लिए भी मिलेंगे पैसे

गधे के अलावा घोड़े और ऊंट के पालन के लिए भी सरकार की ओर से पैसा दिया जाएगा। एनएलएम योजना के तहत सरकार गधे, घोड़े और ऊंट के पालन के लिए 50 फीसदी सब्सिडी देगी। इसका मतलब हुआ कि अगर आप इनके पालन में 1 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं तो सरकार इसका आधा पैसा यानी 50 लाख रुपये देगी।

कितने गधे पालने होंगे

इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए आपको 50 मादा और 5 नर गधों का पालन करना होगा। इसके लिए आपको 50 फीसदी कैपिटल सब्सिडी यानी 50 लाख रुपये तक मिल सकते हैं। आपको ये पैसे स्वदेशी गधे पालने के लिए मिलेंगे। ये पैसे आपको दो किस्तों में दिए जाएंगे।

घोड़े और ऊंट कितने पालने होंगे

इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार 10 मादा और 2 घोड़े पालने होंगे। वहीं ऊंट आपको यूनिट साइज के हिसाब से देखना होगा।

गधे पालने स्कीम के लिए ऐसे करें आवेदन 

अगर आप इस स्कीम के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको nlm.udyamimitra.in पर जाना होगा। यहां जाकर आपको अपने प्रोजेक्ट के बारे में पूरी जानकारी देनी होगी। फिर आप बैंक से लोन लेकर अपना प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। आवेदन वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपके खाते में पैसे आ जाएंगे।

FROM AROUND THE WEB