मोदी व ट्रम्प की बातचीत में एलन मस्क नहीं थे शामिल, पश्चिम एशिया की स्थिति पर हुई चर्चा
Mar 29, 2026, 08:43 IST
RNE Network.
भारत के विदेश मंत्रालय ने विवाद उठने के बाद स्पष्ट किया है कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की चर्चा में मस्क शामिल नहीं थे।
विदेश मंत्रालय ने न्यूयार्क टाइम्स के इस दावे का खंडन किया कि गत मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ फोन पर हुई बातचीत में अरबपति कारोबारी एलन मस्क शामिल थे। मंत्रालय ने बयान में कहा है कि हमने यह खबर देखी है। फोन पर बातचीत पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच ही हुई थी। इसमें पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा हुई।

