RudraNewsExpress_Logo

Emergency Landing : विमान में खराबी, इमरजेंसी लैंडिंग कराई, बेंगलुरु से लंदन जा रही थी यह फ्लाइट

 

RNE, NETWORK.


भारतीय हवाई सेवा को जैसे ग्रहण लग गया है। अब हर रोज कहीं विमान में खराबी तो कहीं सुरक्षा पर आंच की खबरें सामने आ रही है। अनेक बार तो तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को कैंसिल तक करना पड़ रहा है। 
 

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद से अनेक बार इस तरह की खबरें सुनने को मिल रही है। पिछले दिनों तो जांच में एक पायलट गांजा पिये हुए भी मिला। हालांकि अहमदाबाद हादसे के बाद हवाई पट्टियों की सुरक्षा को कड़ा किया गया है तथा उड़ान से पहले सघनता से विमान की तकनीकी भी जांची जा रही है। इन सबके बावजूद कई तरह की घटनाएं सामने आ रही है।
 

अब बंगलुरू से लंदन जा रही वर्जिन अटलांटिक के विमान को तकनीकी खराबी के चलते बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में 270 यात्री सवार थे। विमान ने कल सुबह 8.20 बजे हवाई अड्डे से उड़ान भरी, लेकिन आधे घन्टे बाद ही लौट आया।

FROM AROUND THE WEB