Movie prime

Exotic Cockroach Seizure : हजारों कॉकरोच जब्त, कीमत 13 करोड़ की, तादादकरोड़ों की विदेशी प्रजातियां पकड़ी गईं

 
कॉकरोच जनता पार्टी के चर्चों के बीच ऑस्ट्रेलिया में 13 करोड़ के कॉकरोच जब्त
RNE, BIKANER.
एक ओर भारत में इन दिनों सोशल मीडिया और राजनीतिक चर्चाओं में कथित "कॉकरोच जनता पार्टी" को लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां और चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं, वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया में कॉकरोचों को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अधिकारियों ने अवैध रूप से पाले जा रहे विदेशी प्रजाति के कॉकरोचों का बड़ा जखीरा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 13 करोड़ रुपये बताई गई है।

Cockroach

ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के अनुसार, ये कॉकरोच विदेशी प्रजातियों के हैं और इनके अवैध प्रजनन व व्यापार का संदेह है। पर्यावरण संरक्षण एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में डुबिया कॉकरोच और मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच बरामद किए हैं।
सरकार का कहना है कि विदेशी प्रजातियों के ऐसे जीव देश की जैव विविधता और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र के लिए खतरा बन सकते हैं। इसलिए इनके अवैध पालन, प्रजनन और व्यापार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Cockroach

इस अनोखी कार्रवाई ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। आमतौर पर घरों में दिखाई देने वाले कॉकरोच यहां करोड़ों रुपये के "कीमती माल" के रूप में जब्त किए गए, जिसने इस खबर को दुनियाभर में चर्चा का विषय बना दिया है।

Cockroach

ऑस्ट्रेलिया में जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा, पर्यावरण एवं जल विभाग (DCCEEW) के प्रवक्ता ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया अपनी अनूठी जैव विविधता की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है और राष्ट्रीय पर्यावरण कानूनों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Cockroach

प्रवक्ता के अनुसार, विभाग को विदेशी कॉकरोचों के अवैध प्रजनन और व्यापार के कई मामले मिले हैं। खासतौर पर डुबिया कॉकरोच (Dubia Cockroach) और मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच (Madagascar Hissing Cockroach) जैसी प्रजातियों को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Cockroach

सरकार ने चेतावनी दी है कि यदि किसी व्यक्ति के पास ये विदेशी कॉकरोच पाए गए या वह इनके प्रजनन एवं व्यापार में शामिल मिला, तो कॉकरोच जब्त कर लिए जाएंगे और संबंधित व्यक्ति को संघीय कानून के तहत दंड का सामना करना पड़ सकता है।
विभाग ने सरीसृप (रेप्टाइल) पालकों से अपील की है कि वे अपने पालतू जीवों के भोजन के लिए डुबिया कॉकरोचों के बजाय झींगुर (Crickets) और वुड रोच (Wood Roaches) जैसे कानूनी विकल्पों का उपयोग करें।

FROM AROUND THE WEB