दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई मादा चीता गामिनी ने आज 5 शावकों को जन्म दिया
 Mar 10, 2024, 19:36 IST
                                                    
बधाई हो! गामिनी की कोख से गूंजी पांच किलकारियां 13 हुई भारत में जन्मे शावकों की संख्या 26 चीते हैं कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों सहित आरएनई, नेटवर्क। Kuno National Park से एक बार फिर बड़ी खुशखबरी आई है। इस जंगल की झाड़ियों में हिलते पत्तों के बीच कुनमुनाते पांच शावक नजर आए हैं। इनके पास ही रक्षक बनी बैठी दिख रही इनकी जन्मदात्री मादा चीता गामिनी।  
जी हां, दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई मादा चीता गामिनी ने आज 5 शावकों को जन्म दिया है। इनकी पहली तस्वीर भी सामने आई है जो शेयर की है खुद भारत के वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने। यादव ने 'x' पर बताया है, पांच साल की गामिनी ने 05 शावकों को जन्म दिया है। इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। 
यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला वंश है। मंत्री यादव ने सभी को इसकी बधाई देते हुए विशेषकर वन अधिकारियों, पशुचिकित्सकों और फील्ड स्टाफ की टीम को बधाई दी, जिन्होंने चीतों के लिए तनाव मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया है। इसीसे सफल संभोग और शावकों का जन्म हुआ है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों सहित चीतों की कुल संख्या 26 है। 