Movie prime

FIFA World Cup 2026:: आज से शुरू होगा सबसे बड़ा महाकुंभ, 48 टीमों के साथ सबसे बड़ा विश्व कप

 

RNE Sports.
 

फुटबॉल विश्व कप 2026 आज से शुरू हो रहा है। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मैक्सिको सिटी में मेज़बान मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। विश्व कप का यह अब तक का सबसे बड़ा संस्करण होने जा रहा है। विश्व कप 2026 में 48 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 104 मैच खेले जाएंगे। 48 टीमों को 4-4 के 12 ग्रुप में बांटा गया है। प्रतियोगिता की मेज़बानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको मिलकर कर रहे हैं। यह पहला मौका है, जब तीन देश मिलकर फुटबॉल विश्व कप की मेज़बानी करेंगे। प्रतियोगिता का फाइनल 19 जुलाई को न्यू जर्सी में खेला जाएगा।
 

सितारों की बात करें तो लॉयनल मैसी की अर्जेंटीना मौजूदा चैंपियन है और अपने खिताब की रक्षा करना चाहेगी। वहीं, क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल को पहली बार विश्व कप जिताना चाहेंगे। नेमार ने अब तक विश्व कप नहीं जीता है और वे पांच बार की चैंपियन ब्राज़ील को एक बार फिर विश्व चैंपियन बनाना चाहेंगे। किलियन एम्बाप्पे की फ्रांस भी मज़बूत नज़र आ रही है। टीनेजर स्टार लैमिन यमाल के साथ स्पेन भी इस बार खिताब की दावेदार मानी जा रही है। जर्मनी और इंग्लैंड भी तैयार हैं, वहीं चार बार की विजेता लगातार तीसरी बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही है।

FROM AROUND THE WEB