Movie prime

Flight Time Revenge : यात्री कृप्या ध्यान दे, एलायंस एवर ने कई फ्लाइट के टाइम को बदला, देखें पूरी समयसारणी

 

बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट बिलासपुर से एलायंस एवर की कई उड़ानों का समय 16 सितंबर तक एक बार फिर बदल दिया गया है। इस बार बदलाव उड़ानों के मूल समय के अनुरूप किए गए हैं। जिन उड़ानों का समय बदला है, उनमें दिल्ली-बिलासपुर उड़ान शामिल है। यह उड़ान दिल्ली से सुबह 6.50 बजे टेक ऑफ होगी और 9.30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

वहीं बिलासपुर-कोलकाता उड़ान सुबह 9.50 बजे टेक ऑफ होकर 11.40 बजे कोलकाता लैंड करेगी। कोलकाता से वापसी उड़ान 12.15 बजे टेक ऑफ होगी और 14.06 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। बिलासपुर-जगदलपुर उड़ान दोपहर 2.25 बजे टेक ऑफ होकर 3.25 बजे लैंड करेगी। इसके अलावा, बिलासपुर- प्रयागराज उड़ान, जो अब तक सिर्फ मंगलवार को चल रही थी, 16 सितंबर के बाद से गुरुवार को भी संचालित होगी।

दिल्ली-बिलासपुर फ्लाइट का समय बदला

शनिवार को दिल्ली- बिलासपुर उड़ान सुबह 7.20 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगी और 10.05 बजे बिलासपुर लैंड करेगी। बिलासपुर-जबलपुर उड़ान सुबह 10.30 बजे टेक ऑफ होकर 11.30 बजे जबलपुर पहुंचेगी। वापसी उड़ान जबलपुर से 11.55 बजे टेक ऑफ होकर 12.50 बजे बिलासपुर उतरेगी। बिलासपुर-दिल्ली उड़ान दोपहर 1.15 बजे टेक ऑफ होकर शाम 4.00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

ये होगा रविवार का शेड्यूल

रविवार की उड़ानों में जबलपुर-बिलासपुर उड़ान सुबह 10.05 बजे जबलपुर से टेक ऑफ होकर 11.10 बजे बिलासपुर लैंड करेगी। बिलासपुर-कोलकाता उड़ान सुबह 11.35 बजे उड़ान भरेगी और 1.25 बजे कोलकाता पहुंचेगी। कोलकाता-बिलासपुर उड़ान 2.00 बजे टेक ऑफ होकर 3.50 बजे बिलासपुर उतरेगी। बिलासपुर- जबलपुर उड़ान शाम 4.15 बजे टेक ऑफ होकर 5.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी। अन्य उड़ानों का समय यथावत रहेगा।