Movie prime

पायलट के इनकार से उड़ानों में हुई देरी, ड्यूटी टाइम लिमिट का पायलट ने दिया हवाला

 

RNE Network.

भारतीय हवाई सेवा का इन दिनों किसी तरह की बुरी नजर लगी हुई है। अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना के बाद से ही हवाई सेवा को लेकर अलग अलग तरह की खबरें रोज आती है। कभी विमान सेवा स्थगित होती है तो कभी धमकी से रुकती है।
 

ताजा घटना पायलट के विमान उड़ाने से इनकार की है। इंडिगो के एक पायलट ने ड्यूटी टाइम लिमिट का हवाला देते हुए उड़ान से मना कर दिया। इससे पुणे से दिल्ली जाने वाले 100 यात्री पुणे में तीन घन्टे तक फंसे रहे। मंगलवार की घटना के बारे में एक यात्री ने बताया कि अमृतसर की एक अन्य फ्लाइट में भी देरी हुई।

FROM AROUND THE WEB