Movie prime

Hissar Airport Flight : हिसार एयरपोर्ट से पटना, अमृतसर, भोपाल, मुंबई व श्रीनगर के लिए शुरू होगी उड़ानें

महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट हिसार से देश के बड़े शहरों के लिए फ्लाइट की सुविधा शुरू होने वाली है
 

महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट हिसार से देश के बड़े शहरों के लिए फ्लाइट की सुविधा शुरू होने वाली है। एयरपोर्ट की तरफ से इन सेवाओं का विस्तार के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया है, ताकि हिसार की हर राज्य के साथ सीधी कनेक्टिविटी हो सके। इसके लिए पांच रूटों पर हवाई सेवाओं का विस्तार करने की प्लानिंग की जा रही है।

सिविल एविएशन की हाई लेवल स्ट्रेटिजिक रिव्यू मीटिंग में यह फैसला हुआ है। उच्च अधिकारियों ने रिव्यू मीटिंग में निर्देश दिए हैं कि हवाई सेवाओं को पटना, अमृतसर, भोपाल, मुंबई और श्रीनगर तक विस्तार किया जाए। इसको लेकर हरियाणा एयरपोर्ट्स डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन, सिविल एविएशन डिपार्टमेंट और एलाइंस एयर को जिम्मेदारी दी है।

ये तीनों मिलकर बताएंगे कि इन पांचों रूटों पर हवाई सेवाएं शुरू की जानी फिजिबल हैं या नहीं। यानी कि पहले इसको लेकर फिजिबिलिटी रिपोर्ट देनी है। अगर रिपोर्ट के आधार पर पॉजिटिव संकेत मिलते हैं तो इन रूटों पर विस्तार किया जाएगा। इसके साथ वीजीएफ स्कीम के तहत पेंडिंग पड़े रूट हिसार से अहमदाबाद, हिसार से जम्मू के रूटों पर जल्द फ्लाइट चालू करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिसार एयरपोर्ट को 4 सी-ऑल वेदर ऑपरेशंस का लाइसेंस मिल चुका है

असल में हाल ही में चंडीगढ़ स्थित नए सचिवालय में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी डॉ. जी. अनुपमा की अध्यक्षता में हुई एक हाई-लेवल स्ट्रेटेजिक मीटिंग में एयरपोर्ट के रूट विस्तार और फ्लाइट ऑपरेशंस को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए थे।

बैठक में सिविल एविएशन विभाग के महानिदेशक अंशज सिंह समेत कई आला अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि हिसार एयरपोर्ट को अब 4 सी-ऑल वेदर ऑपरेशंस का लाइसेंस तो मिल चुका है, जिससे अब यहां खराब मौसम और रात के समय भी विमान आसानी से लैंड और टेकऑफ की जा सकती है। कुछ नए रूट पर सेवाओं को विस्तार दिया जा सकता है।

इन रूटों पर होगा विस्तार, अभी 3 रूटों पर ही दी जा रही सेवाएं

हिसार: दिल्ली- अयोध्या रूट का विस्तार पटना तक
हिसार: चंडीगढ़ रूट का विस्तार अमृतसर तक
हिसार: जयपुर रूट का विस्तार-भोपाल
तक करने की प्लानिंग है।
नांदेड साहिब और मुंबई तक हिसार : अहमदाबाद रूट का विस्तार
हिसार : जम्मू वाले रूट पर विस्तार श्रीनगर तक करने की योजना है।

नए टर्मिनल के लिए अप्रैल 2027 की डेडलाइन

बैठक में नए पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी टावर, फायर स्टेशन और कार पार्किंग के काम की धीमी रफ्तार पर चेयरपर्सन ने सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने निर्माण कंपनी (वेन्सा इन्फ्रास्ट्रक्चर) को कड़ी चेतावनी देते हुए काम में तेजी लाने को कह्य है, ताकि 17 अप्रैल, 2027 तक हर हाल में काम पूरा हो सके। देरी करने पर निर्माण एजेंसी पर जुर्माना लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

FROM AROUND THE WEB