Movie prime

मानसरोवर यात्रा में पूर्व मंत्री लेखी घोड़े से गिरी, लेखी की कमर में गम्भीर चोटें आई है

 

RNE Network.

कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी घायल हो गई है। उनको गंभीर चोटें आई है। लेखी इस बार कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर रही है।
 

मानसरोवर यात्रा के दूसरे दल में शामिल मीनाक्षी लेखी तिब्बत के दारचिन में घोड़े से गिर पड़ी। उनकी कमर में गंभीर चोट आई है। उन्हें हेलीकॉप्टर से वापस भारत लाया जा रहा है। इस साल लिपुलेख दर्रे के जरिये पांच जत्थों में करीब 250 श्रद्धालु यात्रा पर जायेंगे।