Expressway Approved : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से जुड़ने के लिए बनेगा नया फोरलेन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से लेकर गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधे धर्मराजेश्वर मंदिर से जोडऩे के लिए 33 करोड़ की लागत से सड़क बनाई जाएगी। गरोठ एक्सप्रेस वे जंक्शन से केवल 20 मिनट का सफर तय कर मंदिर तक पहुंचा जा सकेगा।
इससे यात्रियों को तो सुविधा होगी साथ ही क्षेत्रवासियों के लिए भी यातायात सुगम हो जाएगा। इसका बहुत जल्द काम शुरु होने वाला है। इससे रोड के बनने के बाद यहां पर पयर्टकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। जिससे आर्थिक रुप से क्षेत्र उन्नत होगा।
जानकारी के अनुसार सीआरआईएफ योजना के तहत 2025-26 में मेलखेड़ा से चंदवासा तक यह रोड बनाया जाएगा। इस रोड की लागत 32.10 करोड़ रुपए होगी। इस रोड की दूरी 16 किलोमीटर है। अधिकारियों के अनुसार यह टू-लेन रोड बनेगा। वर्तमान में यहां पर ङ्क्षसगल रोड है। जिसके चलते आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह रोड इसी साल बनकर तैयार हो जाएगा। जिससे काफी सुविधा मिलेगी।
केवल 20 मिनट लगेगा समय
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे गरोठ जंक्शन और गरोठ-उज्जैन फोरलेन से मेलखेड़ा की दूरी केवल 12 से 13 किलोमीटर है। चंदवासा से मेलखेड़ा की दूरी 16 किलोमीटर है। मेलखेड़ा से लेकर गरोठ तक सड़क बनकर करीब-करीब तैयार हो गई है। वही मेलखेड़ा से चंदवासा तक 33 करोड़ की लागत से इस सड़क के बनने के बद 28 से 30 किलोमीटर का रास्ता बेहद आसान हो जाएगा। जिसे 20 मिनट में एक्सप्रेस वे से धर्मराजेश्वर मंदिर तक पहुंचने में लगेगा।
पयर्टन को मिलेगा बढ़ावा, होगा लाभ
धर्मराजेश्वर मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां पर बड़ी संख्या में पयर्टक आते है। ऐसे में जब रास्ता आसान होगा और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के साथ गरेाठ-उज्जैन फोरलेन से सीधे कनेक्टिविटी हो जाएगी तो पयर्टकों की संख्या में एकाएक तेजी से भी आएगी। इससे क्षेत्र को आर्थिक रुप से फायदा होगा। रोजगार के अवसर भी पैदा होगें। वर्तमान में आवाजाही के लिए बेहतर सड़क नहीं है। सडक़ बनने से क्षेत्रवासियेां को भी बहुत लाभ होगा।