Movie prime

Kisan Karz Mafi Yojana : सरकार ने  56 लाख किसानों का कर्ज किया माफ, 36,585 करोड़ रुपए होंगे माफ 

 

Kisan Karz Mafi Yojana Update : खेती पर बढ़ते हुई लागत के चलते किसानों के ऊपर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। इसके कारण किसान समय पर कृषि योजनाओं के तहत लिए गए लोन का भुगतान नहीं कर पा रहे है। इसी कड़ी में सरकार की तरफ से 56 लाख किसानों के कर्ज माफ करने की मंजूरी दी है।

यह मंजूरी महाराष्ट्र सरकार की तरफ से दी गई है। महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले से लाखों किसान परिवारों को राहत मिलने वाली है। मंगलवार को हुई महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक में देवेंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है।

मंत्रिमंडल की बैठक में बहुप्रतीक्षित कृषि ऋण माफी योजना को मंजूरी दी गई है। हालांकि फिलहाल विधान परिषद की चुनाव के चलते आचार संहिता लागू है। ऐसे में सरकार की तरफ से इस योजना का पूर्ण रुप से आचार संहिता खत्म होने के बाद लागू की जाएगी। 

30 जून तक लागू होगी कर्जमाफी

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार इस योजना को 30 जून तक लागू किया जाएगा। सरकार की इस योजना के अंतर्गत राज्य के 56 लाख किसानों को लाभ मिलेगा।

निर्णय के मुताबिक किसानों के करीब 2 लाख रुपए तक के फसली ऋण (Loan) को माफ करने पर अंतिम सहमति बन गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहले ही यह आश्वासन दिया था कि राज्य में कृषि ऋण माफी की प्रक्रिया को 30 जून तक हर हाल में लागू कर दिया जाएगा। 

56 लाख किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

इस योजना के दायरे और वित्तीय प्रभाव को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार इस योजना के तहत कुल 36,585 करोड़ रुपए की कर्जमाफी लागू करने जा रही है। सरकार के इस बड़े फैसले से राज्य के करीब 56 लाख किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे उनके ऊपर वर्षों से चला आ रहा कर्ज का बोझ काफी हद तक कम हो सकेगा।


 

FROM AROUND THE WEB