डॉक्टर ने बचत के 3.4 करोड़ रुपये दान किये, स्त्री रोग विशेषज्ञ ने 100 वें जन्मदिन पर बचत दान की
Dec 2, 2025, 09:16 IST
RNE Network.
जीवनभर सेवाभाव से महिला रोगियों के लिए समर्पित रही ओडिशा की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ के लक्ष्मी बाई ने उम्र के 100 वें पड़ाव पर महिला कैंसर रोगियों के बेहतर इलाज के लिए एम्स भुवनेश्वर को जीवन भर की बचत दान कर दी।
यह दान एक अनुकरणीय कदम है। 5 दिसम्बर को 100 वें जन्मदिन पर वे औपचारिक रूप से 3.4 करोड़ रुपये की दान राशि सौंप देगी। डॉ लक्ष्मी का कहना है कि इस राशि से महिलाओं में कैंसर के उपचार व देखभाल पर खर्च किया जाए, ताकि मेरे जाने के बाद भी मेरा काम लोगों को ठीक करता रहे।

