Harper Collins छापेगी सोनिया गांधी की किताब, पेंगुइन रैंडम हाउस छापने वाला था, फिर मना कर दिया
RNE, NETWORK.
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य श्रीमती सोनिया गांधी की पुस्तक 'बिलोंगिंग : ए जर्नी ऑफ लव' (“Belonging: A Journey of Love) के प्रकाशन को लेकर एक नई खबर सामने आई है। सोनिया गांधी की इस पुस्तक को अब हार्पर कालिस इंडिया प्रकाशित करेगी।
सोनिया की यह किताब 10 नवम्बर को पब्लिश होने जा रही है। इसके आवरण का विमोचन उनके पुत्र व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किया था। पहले इस किताब को पेंगुइन रैंडम हाउस छापने वाला था, मगर फिर इन्होंने इसे छापने से इंकार कर दिया था।
सूत्रों के अनुसार पेंगुइन ने सोनिया गांधी से पीएम नरेंद्र मोदी, आरएसएस से जुड़े कुछ अंश हटाने के लिए कहा था। इससे उन्होंने इंकार कर दिया। हालांकि पेंगुइन ने बाद में सफाई भी दी। हार्पर कॉलिस इंडिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर किताब को पब्लिश करने की जानकारी दी।

