Movie prime

बुजुर्ग माता - पिता की देखभाल के लिए 30 दिन की छुट्टी !, केंद्रीय कर्मचारियों को इस तरह की छुट्टी देने का है प्रावधान

 

RNE Network.

केंद्रीय कर्मचारी अपने बुजुर्ग माता - पिता की देखभाल के लिए 30 दिन की छुट्टी ले सकता है। यह प्रावधान किसी दूसरे व्यक्तिगत कारणों पर भी लागू होता है। 
 

केंद्रीय कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में इसकी जानकारी दी है। मंत्री से पूछा गया था कि क्या सरकारी कर्मचारियों के पास अपने बुजुर्ग माता - पिता की देखभाल के लिए छुट्टी का कोई प्रावधान है। इस पर एक लिखित जवाब में मंत्री ने कहा कि सेंट्रल सिविल सर्विसेज ( लीव ) रूल्स, 1972 में केंद्रीय कर्मचारियों को 30 दिन का अर्जित अवकाश मिल सकता है।
 

इसके अलावा 20 दिन का अर्ध - वेतन अवकाश, 8 दिन का कैजुअल लीव और हर साल दो दिन की प्रतिबंधित छुट्टी का प्रावधान है। इन छुट्टियों के अलावा सरकारी कर्मचारियों को पहले से निर्धारित छुट्टियां मिलती रहेगी, जिसके वे योग्य है।