Movie prime

कांगड़ा में बस हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी HRTC Bus, विद्यार्थियों सहित 35 यात्री घायल

 

RNE Network.
 

कांगड़ा जिले के डाडासिवा के गुराला क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन की बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 36 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें स्कूली बच्चे भी शामिल हैं।

घायलों में से पांच को टांडा और अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को डाडासिवा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस मौके पर जंसबा-परागपुर विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर और कांग्रेस नेता सुरिंदर मनकोटिया अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और मदद का भरोसा दिया। हादसे के कारणों की जांच जारी है, जबकि स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

FROM AROUND THE WEB