खाटूश्याम भक्तों के लिए जरूरी सूचना, इस दिन मंदिर में नहीं होंगे दर्शन
बाबा खाटूश्याम के दर्शन करने के लिए राजस्थान जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचना है। मंदिर प्रशासन की तरफ से कुछ घंटों के लिए बाबा के दर्शन बंद करने का निर्णय लिया है,अगर इस दिन आप मंदिर में चले गए तो उनको बिना दर्शन के वापस लौटना पड़ेगा। श्री श्याम प्रभु की विशेष सेवा-पूजा और तिलक सेरेमनी की वजह से मंदिर के दर्शन कुछ घंटों के लिए बंद रहेंगे।
मंदिर मैनेजमेंट की तरफ से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, विशेष तिलक सेरेमनी की वजह से भक्त 27 जनवरी 2026 (मंगलवार) रात 10:00 बजे से 28 जनवरी 2026 (बुधवार) शाम 5:00 बजे तक दर्शन नहीं कर पाएंगे।
श्री श्याम मंदिर कमेटी ने सभी श्याम भक्तों से अपील की है कि वे 28 जनवरी 2026 को शाम 5:00 बजे के बाद ही दर्शन के लिए मंदिर परिसर में पहुंचें। मैनेजमेंट ने भक्तों से अपील की है कि वे सिक्योरिटी और दूसरे इंतजामों को सुचारू रूप से करने में प्रशासन का सहयोग करें ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।

