T-20 Cricket Format में भारत की आज अफगानिस्तान से दिल्ली में होगी भिड़ंत, आज तक अफगानिस्तान से भारत एक भी मैच नहीं हारा
Updated: Sep 13, 2026, 12:47 IST
RNE, SPORTS DESK.
भारतीय टीम अफगानिस्तान की मेजबानी में आज से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी - 20 सीरीज में आगामी एशियाई खेलों की अपनी तैयारियों को परखने उतरेगी। दिल्ली में यह मैच भारतीय समयानुसार रात 7 बजे शुरू होगा।
टीम प्रबंधन के सामने सबसे बड़ी दुविधा यह है कि ओपनिंग में संजू सैमसन को उतारा जाए या फिर नई सनसनी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जाए। भारतीय टीम के लिए यह सीरीज 19 सितम्बर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स की तैयारी का अच्छा मौका है। अफगानिस्तान के खिलाफ भारत अब तक अजेय रहा है। दोनों देशों के मध्य अब तक कुल 9 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 8 मैच भारत ने जीते हैं। 1 मैच बेनतीजा रहा है।

