Movie prime

Toll Rate Increase : दिल्ली-पटियाला-अमृतसर हाईवे पर अंबाला, जींद, रोहतक का सफर होगा महंगा, 25 रुपये तक बढ़ेगा टोल 

हरियाणा से होकर जाने वाले दिल्ली से पटियाला, अमृतसर नेशनल हाईवे का सफर महंगा होने वाला है। जहां पर वाहन चालकों को टोल से राहत की बजाए रेट बढ़ने वाले है।
 

हरियाणा से होकर जाने वाले दिल्ली से पटियाला, अमृतसर नेशनल हाईवे का सफर महंगा होने वाला है। जहां पर वाहन चालकों को टोल से राहत की बजाए रेट बढ़ने वाले है। नेशनल हाईवे की तरफ से टोल की बढ़ने वाले रेट के बारे लिस्ट जारी कर दी है। इसमें टोल के रेट 5 रुपये से लेकर 25 रुपये तक बढ़ने वाले है।

ऐसे में इन हाईवे से निकलने वाले वाहन चालकों को महंगा टोल देना पड़ेगा। इसके कारण हरियाणा के रोहतक, जींद के लोगों को ज्यादा परेशानी होने वाली है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी की तरफ से टोल के रेट को लेकर लिस्ट जारी कर दी है और यह नए रेट की शुरुआत 31 मार्च 2026 की देर रात से लागू हो जाएंगे। इस हाईवे पर आने वाले टोल पर नए रेट की लिस्ट को चस्पा दिया गया है। 

कैथल-अंबाला मार्ग के सैनी माजरा टोल प्लाजा 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी की तरफ से अंबाला से कैथल जाने वाले मार्ग पर बने हुए सैनी माजरा टोल प्लाजा के रेट को बए़ा दिया है। इस टोल पर नई दरें 31 मार्च देर रात यानी एक अप्रैल से लागू हो जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी की तरफ से जारी नई दरों के हिसाब से कार चालकों को एक तरफ के 105 रुपये देने पड़ेंगे। कार से दोनों तरफ की यात्रा के लिए 155 रुपए देने होंगे। मिनी बस को 165 रुपये एक तरफ के लिए वहीं, दोनों तरफ के लिए 250 रुपये देने पड़ेंगे।

अंबाला-अमृतसर हाईवे के घग्गर टोल प्लाजा के रेट

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी ने अंबाला से अमृतसर जाने वाले हाईवे के टोल प्लाजा के रेट भी बढ़ा दिए है। इस हाईवे पर आने वाले घग्गर टोल प्लाजा से निकलने वाली कार को एक तरफ का 125 रुपये व वापसी के लिए 185 रुपये का टोल देना होगा। 

नेशनल हाईवे 152 डी के टोल भी बढ़ाया 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी की तरफ से हाइवे 148B पर सिरोही बहाली नांगल चौधरी में बने टोल और हाइवे नंबर-152D पर नारनौल के जाट गुवाना में टोल की दरों को पांच प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। फिलहाल इस हाईवे पर एक साइड का टोल 135 रुपये लगाता है, लेकिन नई दर लागू होने के बाद 140 हो जाएगा। दोनों तरफ का टोल 205 रुपये देनें होंगे।

नारनौल के जाट गुवाना टोल से अंबाला के पवनावा तक कार, जीप के अभी एक साइड के 360 रुपये लगते हैं, जो 1 अप्रैल से 375 रुपये हो जाएंगे। अपडाउन के 560 रुपये देने होंगे। छोटी बस के एक साइड के 605, दोनों साइड के 905 रुपये और बस एवं ट्रक के 1220 से बढ़कर 1265 रुपये हो जाएंगे।

दिल्ली पटियाला पर खटकड़ टोल के रेट बढ़े 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी की तरफ से दिल्ली से पटियाला जाने वाले नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा के रेट भी बढ़ा दिए है। इस हाईवे पर जींद जिले में आने वाले खटकड़ टोल के रेट 5 रुपये से 25 रुपये तक बढ़ा दिए है। खटकड़ टोल पर अब तक कार, जीप, वैन का एक तरफ का टोल 120 रुपये और दोनों तरफ का 180 रुपये लगता है। लेकिन एक अप्रैल से खटकड़ टोल पर कार, जीप और वैन के एक तरफ के 125 और दोनों तरफ के 185 रुपये लगेंगे। कामिर्शल वाहन का टोल टैक्स अभी दोनों तरफ का 290 लग रहा है। 1 अप्रैल से पूरे 300 रुपये देने होंगे।

घरौंडा टोल प्लाजा पर कार के 195 रुपए लगेंगे

करनाल के घरौंडा टोल प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। अब कार, जीप और वैन का एक तरफ का टोल 195 रुपये होगा, जबकि आने-जाने का टोल 290 रुपये देना होगा। अगर कोई मासिक पास लेना चाहता है तो उसे 6425 रुपए चुकाने होंगे। झज्जर जिले में कुल 5 टोल हैं, जिनमें से 2 KMP एक्सप्रेसवे पर बादली और मांडोठी में हैं। वहीं, सांपला रोड पर छारा, रोहतक रोड पर डीघल और सांपला बहादुरगढ़ रोड पर रोहद टोल हैं।

FROM AROUND THE WEB