Movie prime

भारत ने पाकिस्तान को बाहर किया, सेमीफाइनल में प्रवेश, सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा

 

RNE Sports.

भारतीय टीम ने कल शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 58 रन से हराया और शान से अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं पाकिस्तान इस प्रतियोगिता से अब बाहर हो गया है। 
 

इस महामुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 252 रन बनाए और आउट हो गयी। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाक टीम को 46.2 ओवर में 194 रन पर ढेर कर दिया। 
 

अब अफगानिस्तान से मुकाबला:
 

भारतीय अंडर 19 टीम का सामना अब सेमीफाइनल में अफगानिस्तान की टीम से होगा। अफगान टीम ने 4 मैचों में से 3 जीते और एक हारा। 
 

वेदांत व कनिष्क चमके:
 

भारतीय टीम के लिए वेदांत त्रिवेदी ने 98 गेंदों में दो चौके व एक छक्के के साथ 68 रन की शानदार पारी खेली। वहीं प्लेयर ऑफ द मैच बने कनिष्क चौहान ने 35 रन की उपयोगी पारी खेली। इसके बाद कनिष्क ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और एक विकेट भी लिया।

FROM AROUND THE WEB