Movie prime

India vs Pakistan : टी-20 विश्व कप में भारत-पाक के दर्शकों को लग सकता है झटका, मैच से पहले तेज बारिश का अलर्ट 

India vs Pakistan टी-20 विश्व कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला कोलंबो में होना 

 

India vs Pakistan Weather Update: टी-20 विश्व कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला भारत व पाकिस्तान के बीच में कोलंबों में होना है। इस मैच को लेकर दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमी कोलंबो पहुंच चुके है और कोलंबों के होटल में रुकने के लिए जगह भी नहीं बची है। भारत-पाक टी-20 मैच का क्रेज जहां दर्शकों पर छाया हुआ है, वहीं इसी बीच में मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट ने फैंस को नाराज कर दिया है।

कोलबो में पूरा दिन मौसम खुश्क है, लेकिन जैसे ही मैच का समय होगा उससे एक घंटा पहले ही बूंदाबांदी होने की संभावना है। ऐसे में इस मैच में बारिश खलल डाल सकती है। भारत व पाकिस्तान के क्रिकेट मैच का इंतजार कर रहे लोगों को निराशा हाथ लग सकती है। 

आइए एक नजर डालते हैं कोलंबो के ताजा मौसम अपडेट पर

भारत व पाकिस्तान के बीच में कोलंबो में आज शाम 7 बजे से आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप का 27वां लीग मैच खेला जाना है। भारत-पाक के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले एक अच्छी खबर आई है, कि सुबह बारिश नहीं हुई, लेकिन दोपहर में बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं, शाम को बारिश के अनुमान है और मैच शुरू होने से लेकर पहले दो घंटे में बारिश का काफी अनुमान लगाया गया है।

मैच से ठीक पहले भारी बारिश

कोलंबो में अभी दोपहर तक बारिश की एक भी बूंद नहीं पड़ी है। दोपहर के बाद थोड़ी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, मैच शुरू होने (शाम 7 बजे) से ठीक एक घंटा पहले यानी 6 से 7 बजे के बीच सबसे तेज बारिश होने की आशंका है। अनुमान है कि इस दौरान 5.1mm तक पानी बरस सकता है।

बारिश हुई तो क्या होगा भारत पाक मैच का 

अगर 7 बजे बारिश रुक भी जाती है, तो रात 10 बजे तक हल्की बूंदाबांदी जारी रहने की संभावना है। ऐसे में या तो मैच पूरी तरह रद (Washout) हो सकता है या फिर ओवरों में भारी कटौती की जा सकती है। श्रीलंका मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की चेतावनी दी है, जिसकी वजह से मैच के दौरान 70% तक बारिश होने का चांस है।

इससे पहले शुक्रवार को बारिश की संभावना काफी ज्यादा थी, लेकिन रविवार यानी आज मौसम साफ है। शाम 7 बजे मैच समय पर शुरू होता है या नहीं दे देखना होगा। अच्छी बात ये है कि रात 8 बजे बारिश की उम्मीदें 40 प्रतिशत से ज्यादा थी, लेकिन अब कुछ ही फीसदी अनुमान बारिश का है।

FROM AROUND THE WEB