Movie prime

वेनेजुएला की मदद को आगे आया भारत, 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के तहत भेजी राहत सामग्री

 

RNE Network.
 

भारत ने वेनेजुएला में भीषण भूकंप के बाद ऑपरेशन अमिस्ताद शुरू किया है। ऑपरेशन अमिस्ताद वेनेजुएला के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए मानवीय सहायता और आपदा राहत मिशन है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इसके तहत कल भारतीय वायुसेना के दो विमानों से राहत सामग्री और 41 सदस्यों का बचाव दल भेजा गया है। 

राहत सामग्री में चिकित्सा कर्मी, भारतीय सेना की फील्ड हॉस्पिटल यूनिट, चिकित्सा उपकरण,  दवाइयां और अन्य जरूरी सामान भेजे गये हैं। 41 सदस्यीय बचाव दल में मेडिकल पेशेवरों के साथ अनुभवी बचावकर्मी शामिल हैं। 

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत संकट की इस घड़ी में वेनेजुएला की सरकार और लोगों के साथ एकजुट है। भारत ने भूकंप में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उसने वेनेजुएला सरकार के निकट समन्वय में रहने और आगे भी सहायता उपलब्ध कराने की तत्परता व्यक्त की है।

FROM AROUND THE WEB