भारत और अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल आज, मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर 1 बजे, भारतीय टीम अब तक अजेय
Feb 4, 2026, 08:30 IST
RNE Sports.
भारतीय टीम आज आईसीसी अंडर 19 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ हरारे के मैदान में उतरेगी।
भारत की नजरें रिकॉर्ड 10 वीं बार फाइनल में जगह बनाने पर होगी। भारतीय टीम अब तक 9 फाइनल खेल चुकी है। पांच बार खिताब जीत चुकी है। खास बात यह है कि आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट के इस सीजन में अब तक अजेय है। ऐसे में भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। इस मैच में सभी की नजरें ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी। वहीं अफगान टीम सभी को चकित करते हुए सेमीफाइनल में पहुंची है, वह इतिहास रचना चाहेगी।

