Movie prime

Army Recruitment : सेना में निकलेगी बंपर नौकरी, एक लाख युवाओं की होगी भर्ती

थल सेना में एक लाख युवाओं को भर्ती करने की योजना बनाई है। थल सेना में अग्निवीर की भर्ती की जाएगी।
 

Agniveer Bharti 2025 : भारतीय सेना में जाने की इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। जहां पर भारतीय थल सेना की तरफ से बंपर भर्ती निकालने की योजना बनाई है। जहां पर थल सेना में एक लाख युवाओं को भर्ती करने की योजना बनाई है। थल सेना में अग्निवीर की भर्ती की जाएगी। भारतीय थल सेना में लगातार सैनिक सेवानिवृत हो रहे है।

सेना से प्रति वर्ष 60 हजार से अधिक सैनिक सेवानिवृत हो रहे है। थल सेना में करीब 1.8 लाख पद खाली है। इन पदों को अब सरकार की तरफ से अग्निवीर के माध्यम से भर्ती करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में युवाओं को भर्ती का फिजिकल पास करने की लिए अभी से तैयारी करनी शुरू करनी पड़ेगी। 

रिपोर्ट के अनुसार अगले भर्ती चक्र में मौजूदा 45-50 हजार सालाना से बढ़ाकर करीब 1 लाख नए अग्निवीर लेने की योजना है। कोविड के दो साल (2020-21) सेना में भर्ती रुकी रही, जबकि हर साल 60 हजार जवान रिटायर होते रहे। 2022 से 2025 के अंत तक 1.75 लाख अग्निवीर भर्ती हो चुके हैं या होने वाले हैं। रिटायर होते सैनिकों व दिसंबर 2026 के बाद मौजूदा अग्निवीरों के धीरे-धीरे घटने के चलते यह कदम उठाया जाएगा।

ट्रेनिंग का पूरा ध्यान

सभी रेजिमेंटल सेंटरों के ट्रेनिंग इंफ्रास्ट्रचर को ध्यान में रखते हुए और रिक्तियां जारी की जाएंगी ताकि यह पक्का हो सके कि स्टैंडर्ड और सुविधाओं के सही इस्तेमाल में कोई समझौता न हो। ऐसे में युवाओं को सेना में भर्ती के लिए तैयारी करनी होगी। आपको बता दे कि अग्निवीर के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जाती है और इसके बाद खुली भर्ती का आयोजन किया जाता है। जहां पर युवाओं की शारीरिक दक्षता की जांच की जाती है और लिखित परीक्षा का भी आयोजन किया जाता है। हालांकि फिलहाल भी अग्निवीर की भर्ती की प्रक्रिया जारी है। 

FROM AROUND THE WEB